Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

शेयर बाजार में हाहाकार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिर गया। वहीं, निफ्टी 22,800 से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 824.44 अंक गिरकर 73,282.41 पर आ गया; निफ्टी 248.95 अंक गिरकर 22,719.30 पर पहुंच गया। इटरनल और इंडिगो के शेयरों में 2% की गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 93.07 पर आ गया।

एशियाई बाजारों का क्या हाल?

मंगलवार को एशियाई शेयर बाजार में सतर्कतापूर्ण कारोबार के बीच मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से द्वारा ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी प्रकार के समुद्री यातायात के लिए फिर से खोलने या बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी का जोखिम उठाने की समय सीमा निर्धारित करने से पहले तेल की कीमतों में लगातार उछाल जारी रहा। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए सुबह के कारोबार में 0.2 प्रतिशत गिरकर 53,310.30 पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *