Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

अंबानी ने लगाया पैसों का अंबार, एक दिन में कमाए 57,032 करोड़

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को छह फीसदी से अधिक तेजी आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 6.86 अरब डॉलर की उछाल आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। सोमवार को अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर पहुंच गई है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी 100 अरब डॉलर क्लब की दहलीज पर पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *