Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के और बढ़ने की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकी कारोबार के दौरान यह हरे निशान पर आ गया, 1:15 तक सेंसेक्स 430.94 अंक या 0.59% बढ़कर 73,750.49 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 144.25 अंक या 0.64% बढ़कर 22,857.35 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 270.13 अंक गिरकर 73,049.42 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.60 अंक गिरकर 22,619.50 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान करीब 10:30 बजे तक बीएसई का बेंचमार्क 509.77 अंक गिरकर 72,822.60 पर और निफ्टी 141.20 अंक गिरकर 22,571.90 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पै
