Google Analytics Meta Pixel
खेल

रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खेला गया

रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खेला गया। मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 196 रन था। 32 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2015 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यह उपलब्धि हासिल की। मध्यप्रदेश की टीम इंदौर में पंजाब के खिलाफ खेल रही है। पाटीदार ने अपने दोहरे शतक के लिए 328 गेंदों का सामना किया।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम से बाहर किए गए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने रेड-बॉल क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में लगभग एक साल बाद वापसी की। उन्होंने केरल की ओर से महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए 54 रन की पारी खेली। सैमसन ने अपना पिछला रेड-बॉल मुकाबला अक्टूबर 2024 में खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *