विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में शुक्रवार को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में शुक्रवार को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा है। कोलंबो में बारिश के कारण मुकाबले को 20-20 ओवर का किया गया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए। DLS मेथड के कारण साउथ अफ्रीका को 121 रन का टारगेट मिल गया। जिसे टीम ने 14.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वॉलवार्ट ने 60 और ताजमीन बिट्स ने 55 रन की पारी खेली। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर नोंकुलुलेको मलाबा ने 3 विकेट लिए। यह टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की लगातार चौथी जीत रही, टीम 1 ही मैच हारी है।
श्रीलंका ने बारिश से पहले 2 ही विकेट गंवाए थे कोलंबो में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। श्रीलंका ने बारिश आने से पहले 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 55 रन बना लिए थे। तभी बारिश होने लगी, इस कारण मुकाबले को 20-20 ओवर का किया गया।
बारिश रुकने के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 105 रन बना लिए। विष्मी गुणारत्ने ने 34, कप्तान चमारी अटापट्टू ने 11, हसिनी परेरा ने 4, हर्षिता समरविक्रमा ने 13, कविशा दिलहारी ने 14, निलाक्षी डी सिल्वा ने 18 और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने 1 रन बनाए।
