खेल

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने शुक्रवार को कहा- हर मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन का आकलन करना बेवकूफी होगा

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने शुक्रवार को कहा- हर मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन का आकलन करना बेवकूफी होगा।

अगरकर ने कहा- ‘दोनों के प्रदर्शन का आकलन सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर होगा, हर मैच के आधार पर नहीं।’ अगरकर ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा-

QuoteImage

अगर वे (रोहित-कोहली) ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बना पाते तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा और अगर वे तीन शतक भी बना लें, तो इसका अर्थ यह नहीं कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए अभी से चयनित मान लिया जाए।QuoteImage

रोहित-कोहली 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों ने 9 मार्च 2025 को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *