बिग बॉस का मंच बनेगा बॉलीवुड महफ़िल, वरुण-जान्हवी समेत धूम मचाने आ रहे एक्टर्स
मुंबई: बिग बॉस 19 के वीकएंड वार का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से होता है, क्योंकि इस दिन सभी प्रतियोगियों के रिपोर्ट कार्ड पेश किए जाते हैं। हालांकि, इस बार के वीकएंड वार में आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के स्टारकास्ट वरुण धवन और जान्हवी कपूर धमाल मचाने आ रहे हैं। इसका प्रोमो में जारी कर दिया गया है। चलिए देखते हैं क्या है पूरी खबर।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर लगाएंगे तड़का
