व्यापार

टेक और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट से करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया

टेक और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट से करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस छंटनी की पुष्टि कर दी है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने हाल ही में नए किंडल ई-रीडर्स, टैबलेट्स और 5 नए एलेक्सा-पावर्ड स्मार्ट डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। निकाले गए कर्मचारियों में सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टीम के लोगों पर पड़ा है। हालांकि ये छंटनी कहां की गई है ये अभी पता नहीं चला है।

बुधवार सुबह आया HR का मेल, एक्सेस बंद करने की जानकारी मिली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को 28 अक्टूबर की सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए छंटनी की जानकारी दी गई। यह मेल डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट की HR वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन की तरफ से भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *