दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। 29 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 452 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,964 रुपए गिरकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है। अक्टूबर में अब तक सोना करीब 6 हजार और चांदी 30 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।
