बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। जाकेर अली 18 और नईम हसन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश की कुल बढ़त 106 रन हो गई है।
