BCCI ने ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है
BCCI ने ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान होंगे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेला जाएगा।
