मंदिर पर पथराव के बाद पुलिस फायरिंग में 1 की मौत

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। आगजनी और पथराव के चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस फायरिंग में 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। 7 अन्य लोगों को गोली लगी है। 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। SSP समेत 3 पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। रांची आए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। वे भाजपा कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों ने महावीर मंदिर में छिपने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया। इस घटना से हिंदू संगठनों का गुस्सा भी भड़क गया और वे सड़कों पर उतर आए। इसके बाद रांची में ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

रांची में इंटरनेट सुविधा शनिवार सुबह 6 बजे तक बंद कर दी गई है। देर शाम महावीर मंदिर में हिंदुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने बातचीत के बाद इन लोगों को वापस घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *