फीचर्डमनोरंजन

सास-ससुर से मिलने उनके घर पहुंचीं नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी करने के बाद नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अब अपनी गृहस्थी जमाने में लगी हैं। 19 दिसंबर को उन्होंने विक्की के साथ अपने नए घर में शिफ्ट किया। गृह प्रवेश से पहले विक्की कौशल और कटरीना ने पूजा भी करवाई थी, जिसमें ससुराल वाले भी शामिल हुए। अपने नए आशियाने में आने के बाद कटरीना की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने हाल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की का हाथ पकड़े हुए तस्वीर शेयर की थी

सोमवार को कटरीना (Katrina meets her in laws) अपने सास-ससुर से मिलने अंधेरी वाले घर गईं। इस दौरान वह स्वेटशर्ट और हाथों में लाल चूड़ा पहने दिखीं।

अनुष्का-विराट वाली बिल्डिंग में कटरीना-विक्की का घर
वहीं विक्की और कटरीना का नया घर उसी बिल्डिंग में है, जिसमें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) रहते हैं। अनुष्का-विराट के जुहू में एक बिल्डिंग में दो फ्लोर हैं और उसी में आठवीं मंजिल पर विक्की ने किराए पर अपार्टमेंट लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका किराया लगभग 9 लाख रुपये बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *