एअर इंडिया के फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुए टर्बुलेंस पर नया खुलासा हुआ
एअर इंडिया के 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुए टर्बुलेंस पर नया खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि, फ्लाइट में कई तकनीकी खराबियां आईं थीं।
विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम तीन बार फेल हुआ। ऑटो पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके तुरंत बाद को-पायलट ने मैनुअल तरीके से विमान का कंट्रोल संभाला।
