कोलकाता के आरजी कर कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया गया
कोलकाता के आरजी कर कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के शव की अंत्येष्टि में जल्दबाजी की थी।
घोष और दो अन्य लोगों के नाम खड़दह थाने में दर्ज FIR में हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के शव को पानीहाटी के एक श्मशान घाट ले जाया गया था और कतार में मौजूद दो अन्य शवों से पहले उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
