फीचर्डमनोरंजन

सल्लू भाई मेहरबान:’भाईजान’ में श्वेता तिवारी की बेटी पलक की एंट्री

एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाईजान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान की इस फिल्म में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री हो गई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बदलकर ‘भाईजान’ रखा है। बीते कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में पता चला था कि इस फिल्म में ‘बिग बॉस-13’ फेम शहनाज गिल लीड रोल में नजर आएंगी।

सलमान खान ने खुद पलक तिवारी को किया कास्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भाईजान’ के लिए पलक तिवारी को एक बड़ा और अहम रोल ऑफर हुआ है। इस फिल्म में पलक पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि पलक ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। फिल्म में पलक और जस्सी का एक गाना भी होगा।

फरहाद समजी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी लीड रोल में दिखाई देंगे। पलक ने दर्शकों को अपने स्टाइल से पहले ही इम्प्रेस किया हुआ है। उनका ‘बिजली-बिजली’ गाना काफी वायरल हुआ था और फैंस को भी काफी पसंद आया था। ऐसे में पलक को सलमान की फिल्म में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *