क्रिकेट अपडेट: बैटिंग कोच ने विराट-रोहित पर रखी चेतावनी, बोले – दखल देने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली: रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों पर्थ वनडे में फेल रहे थे और इस मु्द्दे पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विराट और रोहित की बैटिंग प्रैक्टिस में दखलअंदाजी देना सही नहीं है. कोटक के मुताबिक जबतक बहुत ज्यादा जरूरी ना हो उनकी प्रक्रिया में दखल देने से बचना चाहिए. बैटिंग कोच ने ये भी कहा कि चाहे विराट-रोहित पर्थ में फेल रहे हों लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि वह लय में नहीं थे. साथ ही कोटक ने पहले वनडे में टीम इंडिया की हार की एक बड़ी वजह मौसम को बताया. उनके मुताबिक खेल बार-बार रुकने की वजह से बल्लेबाजों को दिक्कत पेश आई.
सितांशु कोटक का विराट-रोहित पर बड़ा बयान
