Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

Paris Olympics 2024 के लिए भारत की तीरंदाज और नौकायन टीम सबसे पहले पहुंची खेलगांव

 पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के शेफ डी मिशन गगन नारंग ने सूचित किया कि तीरंदाजी और नौकायन दल खेल गांव पहुंच गए हैं और खिलाड़ी खेलों के इस महासमर में अपना अभियान शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। तीरंदाजी और नौकायन दल ने शुक्रवार को पेरिस खेल गांव में प्रवेश किया और अपनी अंतिम तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड से शनिवार को खेल गांव पहुंची। लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज नारंग ने कहा कि मैं गुरुवार रात को ही पेरिस पहुंचा और मैंने भारतीय दल के लिए खेल गांव के अंदर इंतजामों का जायजा लिया। तीरंदाजी और नौकायन शुक्रवार को पहुंचने वाली पहली भारतीय टीम थीं। खिलाड़ी धीरे-धीरे खेल गांव में सहज हो रहे हैं।

नारंग ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी काफी रोमांचित हैं और उत्साह से भरे हैं। चार बार के ओलंपियन नारंग ने कहा कि उत्साह का माहौल है और खिलाड़ी भी स्पर्धाओं के एरीना में कुछ ‘गेम टाइम’ चाहते हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धाएं शुरु करने से पहले वो सबकुछ मिले, जिनकी उन्हें जरूरत है। नौकायन स्पर्धा में हिस्सा ले रहे बलराज पंवार ने तो पेरिस पहुंचते ही तैयारी भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *