Google Analytics Meta Pixel
खेल

क्रिकेट अपडेट: रोहित शर्मा बाहर? यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली: रोहित शर्मा पर्थ वनडे में फेल रहे थे और एडिलेड वनडे से ठीक पहले उनके बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौंकाने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा बड़ी मुसीबत में हैं. एडिलेड के मैदान से आई खबर के मुताबिक टीम इंडिया के वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा काफी बदले-बदले नजर आए. वो पहले की तरह नजर नहीं आ रहे थे. वो अकेले-अकेले दिखाई दे रहे थे. आमतौर पर रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों और मीडिया-फैंस के साथ कुछ ना कुछ बातचीत करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था. एडिलेड में एक और खास तस्वीर देखने को मिली जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल करियर में चंद दिनों के ही मेहमान बचे हैं.

यशस्वी जायसवाल लेंगे रोहित की जगह!
एडिलेड वनडे से पहले प्रैक्टिस के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेलेक्टर शिवसुंदर दास ने काफी देर तक चर्चा की. यशस्वी जायसवाल के साथ ये बातचीत काफी जोश में की जा रही थी. दिलचस्प बात ये है कि ये बातचीत तब हुई जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस मैदान छोड़कर चले गए. यशस्वी जायसवाल से मंगलवार को काफी देर तक बैटिंग प्रैक्टिस भी कराई गई थी. ऐसे में सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा की जगह अब यशस्वी जायसवाल उतरने वाले हैं. क्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *