खेलफीचर्ड

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत, 43 रन से हरा सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई

कप्तान सूर्यकुमार यादव की आतिशी फिफ्टी के बाद रियान पराग और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने पहले टी20 मुक़ाबले में श्रीलंका को 43 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सूर्या को उनकी इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुक़ाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में मात्र 170 रन बनाकर ढेर हो गई। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 140 रन था। लेकिन इसके बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई। श्रीलंका ने अगले 30 रन बनाने में नौ विकेट गंवा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *