दीपशिखा को मिला लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में खास अतिथि का सम्मान
गया: कल पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसी बीच बिहार के गयाजी की दीपशिखा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इस आमंत्रण के बाद दीपशिखा के गांव लक्खीबाग मानपुर कॉलोनी में खुशी का माहौल है.
100 लोगों का हुआ चयन: पीएम युवा लेखक योजना के तहत चयनित 100 लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. जिसमें से एक गया जी की रहने वाली दीपशिखा हैं.
PM युवा लेखक योजना के तहत बुलावा: बता दें कि दीपशिखा की पुस्तक ‘भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी’ को प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना के तहत चयनित किया गया था. उनकी ये पुस्तक महिलाओं पर केन्द्रित है. इसी साल फरवरी में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड बुक फेयर में दीपशिखा की चयनित पुस्तक का विमोचन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया था.
