Google Analytics Meta Pixel
देश

कर्मयोगी सप्ताह’ का आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, कार्यशालाओं और सेमिनारों का होगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कर्मयोगी सप्ताह राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह (एनएलडब्ल्यू) का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को राजधानी के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। एनएलडब्ल्यू अपनी तरह की एक अनूठी पहल है, जो सिविल सेवकों सहित सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता विकास की दिशा में प्रेरित करेगी।

मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी

एनएलडब्ल्यू का उद्देश्य सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण और सीखने को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को सप्ताह के दौरान चार घंटे की योग्यता-संबंधी शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। विभिन्न मंत्रालय और विभाग विशिष्ट दक्षताओं को बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करेंगे। मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी।

यह पहल सीखने और विकास के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी

यह पहल सीखने और विकास के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करेगी। एनएलडब्ल्यू का लक्ष्य “एक सरकार” का संदेश देना, सभी को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जोड़ना और आजीवन शिक्षण को बढ़ावा देना है। एनएलडब्ल्यू प्रतिभागियों और मंत्रालयों, विभागों व संगठनों के साथ मिलकर विभिन्न रूपों के माध्यम से सीखने के लिए समर्पित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *