Google Analytics Meta Pixel
देश

दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, फ्रैंकफर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग


विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट (UK17) में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उसे फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया है। इसके बाद फ्रैंकफर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

शनिवार सुबह एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई और अनिवार्य जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरेगी।

शुक्रवार को अकासा एयर की एक फ्लाइट को मिली धमकी

इस बीच, अकासा एयर ने कहा कि शुक्रवार को बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली उसकी फ्लाइट क्यूपी 1366 को प्रस्थान से कुछ समय पहले एक सुरक्षा चेतावनी मिली थी।

पिछले कुछ दिनों में 40 उड़ानों को बम की धमकी मिली चुकी है। हालांकि, सभी धमकियां अफवाह निकली है।

भारत सरकार ने जताई चिंता

नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरलाइनों को बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *