भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ड्रॉ रही
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ड्रॉ रही। भारत ने इंग्लैंड को पांचवां टेस्ट 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 2-2 पर खत्म हुई।
यह टेस्ट इतिहास की पहली सीरीज रही जिसमें 9 बैटर्स ने 400 से ज्यादा रन बनाए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक सीरीज में हाईएस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने। इसी सीरीज में जो रूट टेस्ट क्रिकेट के सेकेंड टॉप स्कोरर बने।
