बोइंग कंपनी के करीब 3,200 कर्मचारी हड़ताल पर
बोइंग कंपनी के करीब 3,200 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी बोइंग में फाइटर जेट और अन्य विमानन उपकरण बनाते और मेंटेन करते हैं। हड़ताल पर जाने से फैक्ट्रियों में काम ठप पड़ गया है। लेबर कॉन्ट्रैक्ट पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कर्मचारियों ने ये हड़ताल की है।
कर्मचारियों का कहना है कि वो सुरक्षा के लिए अहम विमान और डिफेंस सिस्टम बनाते हैं। वे एक ऐसे समझौते के हकदार हैं, जो उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनकी एक्सपर्टाइज को सम्मान दे। हड़ताल रविवार रात से शुरू हुई है।
कंपनी के पास 7 हजार फाइटर जेट के ऑर्डर हैं, जिन्हें उसे दो साल में डिलीवर करना है।
