खेल

भारत ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में 6 रन से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया

भारत ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में 6 रन से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। मोहम्मद सिराज ने गस एटकिंसन को जैसे ही क्लीन बोल्ड किया ड्रेसिंग रूम से लेकर स्टेडियम तक सभी झूम उठे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो जमकर जश्न मनाते और इमोशनल दिख रहे हैं। गंभीर खुशी से झूम उठे और फिर हर सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें गले लगा लिया।

खुशी से झूम उठे गंभीर इंग्लैंड को अंत में 17 रन बनाने थे और सिर्फ 1 विकेट बचा था। वीडियो में साफ दिख रहा भारतीय ड्रेसिंग रूम के भीतर हर शख्स अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ा हो चुका था। ऐसे में जैसे ही मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट लिया पूरा ड्रेसिंग रूम जश्न मनाने लगा। गौतम गंभीर चिल्लाने लगे। पूरे सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें घेर लिया। बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने उन्हें गोदी में उठा लिया। इस दौरान वे इमोशनल नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *