Google Analytics Meta Pixel
खेल

कैंसर पीड़ित बहन और जीजा ने ही मेरा करियर बनाया

‘कैंसर पीड़ित बहन और जीजा ने ही मेरा करियर बनाया। इसीलिए 10 विकेट की सफलता उन्हीं को समर्पित की। उन्हीं के मोटिवेशन से खेल रहा। उनके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। बहन से राखी बंधवाना बेस्ट फीलिंग है। जब से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा हूं, तब से लखनऊ आने का मौका नहीं मिला था, लेकिन इस बार मैंने पूरी तैयारी की थी।’

यह कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप का। वह रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कैंसर पीड़ित बहन अखंड ज्योति के लखनऊ स्थित घर पहुंचे। यहां आकाश द्वीप ने बहनों के साथ मस्ती की। इससे पहले उन्होंने फॉर्च्यूनर खरीदकर इस मौके पर और खास बना दिया था।

आकाशदीप ने इंग्लैंड दौरे के शानदार प्रदर्शन को अपनी कैंसर पीड़ित बहन को डेडिकेट किया था। आकाशदीप ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी। मैच में टॉप-ऑर्डर के 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं, इस साल एजबेस्टन टेस्ट में आकाशदीप ने 10 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड में यह कारनामा 1976 के बाद किसी तेज भारतीय गेंदबाज ने किया। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में उन्होंने नाइट वॉचमैन के रूप में 66 रन बनाए थे। ये किसी तेज गेंदबाज नाइट वॉचमैन द्वारा इंग्लैंड दौरे पर बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। दैनिक भास्कर ने आकाशदीप की लखनऊ विजिट पर उनसे खास बातचीत की। पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *