Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने अपने सीईओ और चेयरमैन इलॉन मस्क को कंपनी के 9.6 करोड़ शेयर दिए

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने अपने सीईओ और चेयरमैन इलॉन मस्क को कंपनी के 9.6 करोड़ शेयर दिए हैं। इनकी कीमत 29 अरब डॉलर यानी लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपए है।

कंपनी ने इसे “गुड फेथ” में दिया गया अवॉर्ड बताया। यह कदम तब उठाया गया है, जब छह महीने पहले ही डेलावेयर कोर्ट ने मस्क के 2018 के मल्टी-बिलियन डॉलर के कंपनसेशन पैकेज को रद्द कर दिया था। टेस्ला ने इसके खिलाफ अपील की है।

क्यों दिया गया इतना बड़ा ग्रांट?

टेस्ला ने अपने निवेशकों को बताया कि यह शेयर ग्रांट मस्क को कंपनी में बनाए रखने के लिए दिया गया है, क्योंकि उनका ध्यान टेस्ला के अलावा उनकी अन्य कंपनियों जैसे स्पेसएक्स, XAI और न्यूरालिंक पर भी है। राजनीति में भी उनका ध्यान है।

ये शेयर ऐसे नहीं कि मस्क को तुरंत मिल जाएंगे। इसके लिए उन्हें 2027 तक टेस्ला में बड़े ओहदे पर काम करना होगा। हर शेयर के लिए 23.34 डॉलर भी देने होंगे।

ये 2018 के कंपनसेशन पैकेज की कीमत के बराबर है। साथ ही, इन शेयरों को पांच साल तक बेच भी नहीं सकते सिवाय टैक्स या खरीद की कीमत चुकाने के लिए।

मस्क टेस्ला में 13 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं। उन्होंने पिछले महीने कंपनी की कमाई से जुड़े एक कॉल में संकेत दिया था कि वे टेस्ला में और ज्यादा शेयर चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *