केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश में पहले के दौर की नीतिगत निष्क्रियता (पॉलिसी पैरालिसिस) की जगह अब कामकाज और प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ले ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश में पहले के दौर की नीतिगत निष्क्रियता (पॉलिसी पैरालिसिस) की जगह अब कामकाज और प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ले ली है।
वह विजयवाड़ा में रामोजी ग्रुप की ओर से आयोजित ‘रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुरस्कार समूह के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रामोजी राव की स्मृति में शुरू किया गया है।
