प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिन के दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिन के दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। यहां उन्होंने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की ओर से आयोजित आसियान गाला डिनर में हिस्सा लिया।
इस दौरान मोदी फिलीपींस की पारंपरिक पुरुष पोशाक ‘बारोंग टैगलॉग’ पहने नजर आए। वह कार्यक्रम में खास तौर पर तैयार की गई टुक-टुक से पहुंचे।
मोदी 17 नवंबर को 23वें आसियान-भारत समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भी मुलाकात होगी।
