कल की बड़ी खबर सोने की कीमत से जुड़ी रही
कल की बड़ी खबर सोने की कीमत से जुड़ी रही। सोमवार को सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 1,914 रुपए बढ़कर 1,00,167 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का भाव 98,253 रुपए पर था।
वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग आज यानी सोमवार, 4 अगस्त से शुरू हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस मीटिंग के बाद बुधवार, 6 अगस्त को गवर्नर संजय मल्होत्रा मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी देंगे। उम्मीद है RBI इस बार भी ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।
- हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का IPO ओपन होगा।
- ओबेन की इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ लॉन्च होगी।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
