Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान, बैज के तीखे बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कह डाली ये बात…

भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के बीच बुधवार को सियासी वार-पलटवार चला। दोनों के बीच कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश करने वाले नेताओं को तरजीह नहीं देने के मामले को लेकर सियासी बयानबाजी चली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों की कोई इज्जत नहीं हो रही है। चुनाव के समय भाजपा ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लॉलीपॉप दिखाकर आनन-फानन में भाजपा में प्रवेश कराया था।

चुनाव में न तो टिकट दिया और न ही अब तक कोई बड़ा पद दिया है। अब वे अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा के छोटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपने बड़े नेताओं से नाराज चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *