Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, 60 दिनों में 7 लोगों की मौत

प्रदेश में पिछले दो माह में 100 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं। 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 27 अगस्त तक प्रदेश में केवल 19 मरीजों की पुष्टि हुई है। आंबेडकर अस्पताल में बुधवार को 4 मरीज भर्ती हैं।

वहीं बिलासपुर में 37 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजधानी में जुलाई के पहले सप्ताह में स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि हुई थी। मरीज कांकेर का रहने वाला था। इसके बाद राजधानी के निजी अस्पतालों में ही 37 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है। रायपुर में दूसरे जिलों के मरीजों की मौत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *