Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

रायबरेली में गांधी-नेहरू परिवार के छठे प्रत्याशी राहुल, अमेठी से परिवार 47 साल बाद दूर

देश और दुनिया में रायबरेली और अमेठी शहरों की पहचान गांधी-नेहरू परिवार के कारण है। इन दोनों सीटों ने देश को दो प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी (रायबरेली) और राजीव गांधी(अमेठी) दिए हैं। देश की फर्स्ट पॉलिटिकल फैमिली मानी जाने वाली गांधी-नेहरू फैमिली में राहुल गांधी छठे शख्स हैं जो रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में उपचुनावों सहित 20 में से 15 चुनावों में गांधी-नेहरू परिवार ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है। दूसरी ओर अमेठी से इस बार गांधी परिवार के चुनाव नहीं लड़ने से इस सीट से परिवार का 47 साल पुराना रिश्ता टूटता दिख रहा है। पहले और दूसरे आम चुनाव में राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी ने यहां से चुनाव जीता था। उनके बाद इंदिरा गांधी इस सीट से तीन बार जीत कर देश की प्रधानमंत्री रहीं। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने इस सीट पर एक उपचुनाव सहित पांच चुनावों में जीत दर्ज की। उनके अलावा फर्स्ट फैमिली से जुड़ीं शीला कौल और अरुण नेहरू भी यहां से सांसद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *