देश

सनातन एकता पदयात्रा का 9वां दिन: जया किशोरी ने दी उपस्थिति, आज अखबरपुर में रुकाव

मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 10 दिवसीय पदयात्रा जारी है. इस पदयात्रा में कथावाचक जया किशोरी भी शामिल होने के लिए पहुंची. मथुरा में पहुंची सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 में जया किशोरी के अलावा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, चिन्मयानंद बापू समेत कई कथावाचक और साधु-संत भी शामिल होने के लिए पहुंचे.

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का 9वां दिन आज

बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 का आज 9वां दिन है. दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी माता मंदिर से शुरू हुई यह पदयात्रा अब अंतिम पड़ाव की ओर है. 16 नवंबर को यह यात्रा वृंदावन में समाप्त हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *