Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

ईडी की बड़ी कार्रवाई, टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ एक्शन

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने बयान जारी कर कहा कि उसने छत्तीसगढ़ में कथित आबकारी घोटाले मनी लॉड्रिंग मामले में कई अधिकारियों और व्यापपारियों की संपत्ति जब्त की है। जांच के तहत सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के महापौर के बड़े भाई व अन्य व्यक्तियों की 205 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में टुटेजा की 15.82 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियां, रायपुर के महापौर व कांग्रेस नेता ऐजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर की 116.16 करोड़ रुपये की 115 संपत्तियां, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की 1.54 करोड़ रुपये की संपत्तियां और अरविंद सिंह की 12.99 करोड़ रुपये की 33 संपत्तियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *