देश

राहुल गांधी की 1300 किमी यात्रा का सुपर फ्लॉप शो: बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 61 में से सिर्फ 6 सीटें!

Congress RJD Yatra Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह फेल रही. जिस रूट से यह यात्रा गुजरी, वहां ज्यादातर सीटों पर एनडीए ने एकतरफा जीत दर्ज की. यानी इस यात्रा का चुनावी असर न के बराबर रहा. शुक्रवार को आए नतीजों में एनडीए को 202 सीटें मिली तो वहीं महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिली हैं.

25 जिलों के गुजरी यात्रा

महागठबंधन ने यह यात्रा चुनाव के कुछ सप्ताह पहले ही शुरू की थी. जिसमें दावा किया कि ‘वोटों की रक्षा’ और ‘वोट चोरी के खिलाफ आवाज’ उठाई गई है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना था कि इससे जमीनी पकड़ मजबूत होगी लेकिन नतीजों ने पानी फेर दिया. महागठबंधन की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम के डेहरी से शुरू हुई थी, जो बिहार के 25 जिलों से होकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *