फीचर्डमनोरंजन

ये बड़ा एक्‍टर अपनी गर्लफ्रेंड से मारपीट के चक्कर में पाया गया दोषी

न्यूयॉर्क की एक जूरी ने मार्वल अभिनेता जोनाथन मेजर्स को उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ग्रेस जब्बारी हमला करने और उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाया है। तीन दिनों के लगभग चार घंटे से अधिक के विचार-विमर्श के बाद, छह व्यक्ति को जूरी ने फैसला सुनाया है। जब फैसला पढ़ा गया, तो एक्टर अपने वकीलों के साथ खड़ा था। उनके पीछे उनके परिवार के सदस्य और उनकी प्रेमिका, मेगन गुड भी थे। सजा का ऐलान 6 फरवरी को किया जाएगा, और यह बताया जा रहा है कि जोनाथन मेजर्स को एक साल की जेल की सजा हो सकती है।

मार्वल स्टूडियोज और वॉल्ट डिज्नी कॉरपोरेशन ने अभिनेता जोनाथन मेजर्स को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ग्रेस जब्बारी पर हमला करने और परेशान करने का दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर दिए हैं। मार्च में 34 साल के हॉलीवुड एक्टर जोनाथन मेजर्स को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही उनका करियर ढलान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *