फीचर्डव्यापार

फेक लोन ऐप्स पर सरकार का कसता शिकंजा, गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए 2500 लोन ऐप

सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले लोन ऐप को सस्पेंड किया है या हटा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले लोन ऐप को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई और अन्य रेगुलेटर संबंधित अथॉरिटी के साथ लगातार काम कर रही है।

एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार धोखाधड़ी करने वाले फेक लोन ऐप पर निगरानी बनाए हुए है। इन लोन ऐप को नियंत्रित करने के लिए सरकार आरबीआई और अन्य नियामकों सहित संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है। अंतर-नियामक मंच, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की बैठकों में भी धोखाधड़ी करने वाले इन ऐप्स को लेकर नियमित चर्चा होती है, ताकि इनपर नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन देने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *