रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे आडवाणी और जोशी
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 22 जनवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे। ऐसे में सारी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। वहीं, अब प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले मुख्य अतिथीयों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है।
मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर के ध्वाजावाहक रहें लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को कार्यक्रम उद्घाटन समारोह में ना पहुंचने की अपील की गई है।
