Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

प्रगनानंद चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में:दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी फैबियानो को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद चेस के FIDE वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार रात दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को टाई-ब्रेक में 3.5-2.5 से हराया। यह टूर्नामेंट अजरबैजान के बाकू में खेला जा रहा है।

प्रगनानंद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विश्वनाथन आनंद के नाम यह रिकॉर्ड था। आनंद ने साल 2002 में इस वर्ल्ड कप को जीता था। फाइनल में अब प्रगनानंद क सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा। अगर प्रगनानंद ये जीत जाते हैं तो उन्हें 91 लाख रुपए मिलेंगे।

टाई ब्रेकर में खिलाड़ी के पिछले मुकाबलों के स्कोर के आधार पर एक टाई ब्रेक स्कोर बनता है। इसमें बेहतर स्कोर वाले को विजेता घोषित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *