पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- अगले 5 सालों तक इस योजना के तहत मिलेगा मुफ्त राशन
रायपुर: दुर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही थी। पूरी दुनिया में खाने का संकट पैदा हो गया था। हमने उस समय पीएम गरीब कल्याण योजना शुरु की, जिससे आपको आज भी फ्री में चावल और चने मिल रहे हैं। ये योजना दिसंबर में खत्म हो रही है, लेकिन हम इसे अगले 5 सालों के लिए और बढ़ा रहे हैं। क्या है पीएम गरीब कल्याण योजना और कौन ले सकता है, इसका लाभ आइए जानते हैं। प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों को मुफ्त राशन के लिए बनाई गई योजना है। इसे आत्मनिर्भर भारत के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। इस योजना का पहला और दूसरा चरण क्रमशः अप्रैल से जून, 2020 और जुलाई से नवंबर, 2020 तक था। इसके बाद यह बढ़ती रही। इस योजना को 2023 के दिसंबर में बंद किया जाना था। हालांकि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है।
