खास खबरफीचर्ड

8.52 लाख मतदाता कल चुनेंगे अपनी सरकार

चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक मिजोरम में 8.52 लाख से अधिक मतदाता है। इनमें से 50,611 मतदाता ऐसे भी हैं जो पहली बार वोट देंगे।

देश के सात पहाड़ी राज्यों में से एक मिजोरम में विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। इस पहाड़ी राज्य में मंगलवार 7 नवबंर को नई सरकार को चुनने के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए अधिकारियों ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है। राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सोमवार को मतदान दलों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई (Saizikpuii) ने बताया कि मतदान दल अपनी EVM और मतदान सामग्री एकत्र कर रहे हैं और प्रत्येक मतदान दल के साथ सुरक्षाकर्मी भी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *