रिलीज से पहले ‘फाइटर’ की एडवांस बुकिंग में आई तेजी
‘फाइटर’ की रिलीज को अब बस दो दिन बचे हैं। 25 जनवरी 2024 को ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर स्टारर यह एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से बॉलीवुड को बहुत उम्मीदें हैं। खासकर ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘मैं अटल हूं’ के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साल का पहला बड़ा दारोमदार ‘फाइटर’ से है। अच्छी बात यह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी अच्छे हैं, लेकिन अगर इसे पहले दिन बंपर ओपनिंग लेनी है, तो दो दिनों में पूरा जोर लगाना होगा।
