CM नीतीश की नाराजगी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने किया फोन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर इंडिया गठबंधन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया था। बिहार सीएम के आरोप के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकिार्जुन खरगे ने उन्हें न सिर्फ फोन किया। बल्कि गठबंधन को लेकर भी चर्चा की साथ ही ये भी बताया कि आखिर क्यों कांग्रेस इस समय गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के बयानबाजी से बच रही है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को बताया कि गठबंधन की अगली बैठक कब होगी।
इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक बयान के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी। पटना में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अभी तो काम ज्यादा नहीं हो रहा है, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी को तो उसी में ज्यादा दिलचस्पी है।