संविधान फाड़कर फेंकना चाहती है BJP, चाईबासा की रैली में जमकर बरसे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है। हमारा संकल्प है कि हम उन्हें यह अधिकार दिलाएंगे। चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड आए राहुल गांधी ने चाईबासा में उसी टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी। उन्होंने सिंहभूम सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए वोट मांगे।
राहुल गांधी ने सभा में भारतीय संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कि कहा कि भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है। इस देश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को जो भी मिला है, वह इस किताब की बदौलत मिला है। हमारे बड़े नेताओं ने इस किताब के लिए कुर्बानी दी थी। संविधान की इसी किताब की बदौलत आपको आरक्षण, नौकरियां
