फीचर्डविदेश

मेक्सिको में मिला माया सभ्यता का बेशकीमती ‘खजाना’

न्यू मेक्सिको: मेक्सिको में पुरातत्वविदों ने युकाटन प्रायद्वीप पर लगभग 1,500 साल पुराने माया शहर काबा में एक महल जैसी इमारत सहित दो आवासीय परिसरों की खोज की है। इसे माया सभ्यता से जुड़ा बड़ा खजाना माना जा रहा है। इससे माया सभ्यता के समय के समाज और सामाजिक-आर्थिक बनावट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। पुरातत्वविदों की टीम ने उन इमारतों का पता लगाया है, जो इस पुरातात्विक स्थल पर आवासीय भवनों का पहला सबूत हैं। इसकी खोज माया ट्रेन रेलमार्ग परियोजना से पहले की गई है, जो 1500 किमी लंबी रेल लाइन होगी जो युकाटन प्रायद्वीप से होकर गुजरेगी।

मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री (INAH) ने एक बयान में कहा है कि महल जैसी संरचना 85 फीट लंबी है। इसे पक्षियों, पंखों और मोतियों की नक्काशी से सजाया गया है। इमारत के आगे के भाग में एक बरामदा है, जिसमें आठ स्तंभ हैं, जो दीवारों से उभरे हुए हैं। महल और अन्य आवास परिसर विशिष्ट रहने की जगहें थीं जहां लोग सोते थे, खाते थे और अपना दैनिक जीवन जीते थे। इस खोजकर्ता टीम का नेतृत्व आईएनएएच के पुरातत्वविद् लूर्डेस टोस्कानो हर्नांडेज़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *