Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

राकेश रोशन ने जीतेंद्र- प्रेम चोपड़ा के साथ मनाया जन्मदिन:74 साल के हुए फिल्ममेकर

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राकेश रोशन आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को उन्होंने अपने जिगरी दोस्त बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र और प्रेम चोपड़ा समेत कई लोगों के साथ सेलिब्रेट किया है। इस दौरान का एक वीडियो राकेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

दोस्तों के साथ काटा केक
वीडियो में राकेश रोशन अपने दोस्तों से घिरे हुए एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं उनके सामने टेबल पर केक रखा हुआ है। जीतेंद्र और उनके बाकी सभी दोस्त एक- साथ राकेश के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। इस दौरान राकेश काफी खुश लग रहे हैं।

गाना खत्म होते ही राकेश ने अपना केक काटा और सबसे पहले धर्मेंद्र को केक खिलाते हुए दिखाई दिए। वीडियो को शेयर करते हुए राकेश ने कैप्शन में लिखा- 50 साल की दोस्ती। मेरे जन्मदिन पर आने के लिए जीतू और दोस्तों को धन्यवाद’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *