Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मन की बात का 94वां एपिसोड:PM मोदी ने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक प्रोग्राम मन की बात में देश को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात का यह 94वां एपिसोड है। पीएम ने सबसे पहले देश वासियों को छठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार स्वच्छता पर जोर देता है।

पीएम ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मैया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। इस पूजा के जरिए हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है। साथ ही ये सन्देश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

‘छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का उदाहरण’
उन्होंने कहा कि छठ का पर्व ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है। पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं, विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *