Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

अडानी के बाद अब अंबानी की कंपनी पर LIC ने लगाया बड़ा दांव

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम यानी कि एलआईसी (LIC) ने मुकेश अंबानी की कंपनी में बड़ा निवेश किया है। पहले अडानी की कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब एलआईसी ने रिलायंस में निवेश किया है। एलआईईसी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) में 6.66 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। एलआईसी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक एलआईसी ने ये हिस्सेदारी डीमर्जर प्रोसेस के जरिए हासिल की है। एलआईसी की ओर से शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी गई है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में निवेश

जियो फाइनेंशियल के अलावा 30 जून तक एलआईसी के पास रिलायंस की 6.49 फीसदी हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज हाल ही में रिलायंस ने अलग होकर शेयर बाजार में लिस्ट हुई है। 21 अगस्त को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार में दस्तक की है। बीएसई पर इसके शेयर 265 रुपये और एनएसई पर 262 रुपए प्रति शेयर लिस्ट हुए। हालांकि शेयर बाजार में इसका स्वागत कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। लगातार दो दिन कंपनी के शेयर लोअर सर्किट लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *